मोबाइल पर Dark mode या Full screen mode कैसे activate करे।

 मोबाइल के Dark mode के बारे में तो लगभग सभी लोगो ने सुना होगा। कई लोग इस setting को करना भी जानते होंगे, लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्हे ये setting करनी nhi आती होगी। ठीक वैसे ही कई लोग मोबाइल को full screen पर use करते हैं और कुछ लोग यही नहीं जानते full screen होता क्या है, तो चलिए आज Dark mode और full screen करना इनके बारे मे जानते हैं। 

Display और Additional settings के बारे में बताते हुए लिया गया एक screen shot.


Full screen

मोबाइल मे सबसे नीचे जो 3 button होते हैं वो स्क्रीन को full screen नहीं होने देते है। जब भी कोई वीडियो full screen पर देखतें हैं तो तीनो buttons कुछ disturb करते हैं। 

मोबाइल मेंFull screen मे कुछ देखतें या कोई काम करते हुए disturb करने वाले buttons।

इन्हें ठीक करने के लिए आपको मोबाइल के Settings मे जाना होगा और वहाँ Additional setting ढूंढकर उसपर क्लिक करना होगा। वहाँ full screen का एक option दिखेगा। उसपर क्लिक कीजियेगा । वहीं पर आपको system navigation के अंदर दो option देखने को मिलेंगे Buttons और full screen gesture का आपको उस full screen gesture को क्लिक करके उसे on करना है। 

Full screen dispay के system navigation मे दिखनेवाले options का screen shot.

अब आपको वो 3 Buttons नहीं दिखेंगे। पीछे जाने के लिए back button कि जगह right और left swipe करना होगा। सीधे मेन menu मे आने के लिए नीचे से उपर swipe करना होगा। 

Dark mode

मोबाइल के setting से display पर क्लिक करें। यहाँ आपको brightness, contrast जैसे option भी दिखेंगे लेकिन आपको color scheme के अंदर dark mode को select करना है। ताकि आपके मोबाइल में Dark mode on हो सके। 

मोबाइल के Display option से Dark mode कैसे on करे बताते हुए एक screen shot.


क्या आपको इन settings के बारे में पहले से पता था। या आपका कोई सवाल हो तो Comment या Whatsapp msg करें। 


टिप्पणियाँ