Back up या Factory reset कैसे करें।
हमारे मोबाइल को जब हम Update करते हैं या किसी कारण से जब Restart या Reset करते है। तो सारा important data मोबाइल से delete हो जाता है। तो हम परेशान हो जाते हैं। लेकिन अगर मै जो settings अभी बता रहा हूँ, बस उन settings को अपने मोबाइल मे कर के रखिये। इससे आपका मोबाइल गलती से Reset हो या आप जानबुझ कर उसे Reset करे। आपका Data वापस आ जायेगा। और मै आपको Reset करने का सही तरीका भी इस पोस्ट मे बताऊंगा तो पुरा पढियेगा: मोबाइल Data को save और safe रखने का तरीका सबसे पहले तो आपको मोबाइल settings मे जाना है। आपके मोबाइल में About phone या Devices का option दिखेगा, उसपर क्लिक कीजिये। नीचे स्क्रॉल करके Backup का option पर क्लिक कीजिये। उसमे आपको ढेर सारे option दिखेंगे, लेकिन आपको सबसे पहले Back up वाले option को ही on करना है। अब Back up account को क्लिक करके एक Gmail (जिस Gmail से आपके सारे काम की चीज़े और सभी Social media जुड़े हुए हो ) Select कर लेना है। अगर कोई app मे भी आपका Data हो तो Automatic restore on कर लीजियेगा। वैसे इसकी कोई खास जरूरत नहीं है, बाकी आपकी जैसी इच्छा।...