Apps और Play store की कुछ Settings

 

आज बहुत ही आम पर सबसे खास और जरूरी Settings के बारे में बताऊंगा।आज मै Play store पर Security scan, Auto Update और Backgroun running जैसे 2-3 चीजों के बारे में बताऊंगा:

Play store को दिखाता हुआ एक फोटो।


Auto Update

हमारे मोबाइल में अगर Auto Update on होता है तो  हमारा डाटा तो ज्यादा खर्च होता ही है। साथ मे हमारे मोबाइल का स्टोरेज (Memory)भी जल्दी ही भर जाता है, जिससे हमारा मोबाइल बहुत Slow हो जाता है।  अपने मोबाइल का डाटा और स्टोरेज बचाने के लिए अपने मोबाइल का Auto Update बंद करने के लिए ये करें:-

Play store पर Auto Update बंद करने का तरीका बताते हुए एक स्क्रीन शॉट।

Auto Update बंद करें

1 अपने मोबाइल का Play store खोले और उपर अपने प्रोफाइल फोटो पर क्लिक कीजिये।
2 अब आपके सामने जो भी आये, आप बस नीचे स्क्रॉल करके Settings पर क्लिक कीजिये।
3 अब आपके सामने चार Options आयेंगे लेकिन आप दूसरे (Network Preferences) पर क्लिक कीजिये।
4 अब वहाँ तीनों options पर बारी बारी से क्लिक करके Ask me every time, Don't auto Update और Dont auto play video चुन लीजियेगा।

 
Security Scan 

अगर आपका मोबाइल बार बार जल या बुझ रहा है, या कोई

Security Scan करते समय स्क्रीन का display दिखाते हुए।

भी Ad आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ रहा है तो
हो सकता है गलती से कोई Harmfull app आपके मोबाइल में Download हो गया है। लेकिन उस Harmfull app के बारे जानने के लिए आपको Security scan करना होगा। 

Security scan कैसे करे 

1 अपने मोबाइल में Play store खोलिए और फिरसे उसी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक कीजिये।
2 अब सबसे पहले वाले Manage apps and device पर क्लिक कीजिये।
3 क्लिक करने के बाद सबसे उपर या दूसरे नंबर पर आपको Play Protect दिखेगा । क्लिक कीजिये।
उसके बाद आपको Scan पर क्लिक करना है। जिस भी App मे जो भी दिक्कत होगी दिख जयेगी ।
अगर कोई दिक्कत नही होगा तो No harmfull apps found दिखेगा।

Security Scan का तरीका बताते हुए एक स्क्रीन शॉट।

मै प्ले स्टोर के Background setting के बारे में भी बताता  पर शायद ब्लॉग लंबा हो जायेगा इसलिए छोड़ दिया। बाकी Comment के बारे में आपको पता ही है। 

टिप्पणियाँ